क्षेत्र मे करीब डेढ़ करोड़ रुपए के बिजली बिल बकाया: कटेंगे 2 हजार से ज्यादा कनेक्शन

Jan 27, 2023 - 20:10
 0
क्षेत्र मे करीब डेढ़ करोड़ रुपए के बिजली बिल बकाया: कटेंगे 2 हजार से ज्यादा कनेक्शन

बानसूर (अलवर, राजस्थान/ सोनू) बानसूर में विद्युत विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए बानसूर क्षेत्र में बिजली के बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के करीब 20 कनेक्शन काटे गए और 3 लाख रुपए की रिकवरी की गई। सहायक अभियंता सीएस मीणा ने बताया कि बानसूर क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़ रुपए बकाया है तथा विभाग अब करीबन 2000 से अधिक कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा। जिसकी शुरुआत बानसूर शहर से की गई और आज लाइनमैन संतोष सैनी और एफ आर टी की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 कनेक्शन काटे गए और ₹300000 की रिकवरी की गई। सहायक अभियंता सी एस मीणा ने बताया कि विभाग की ओर से वक्ताओं को बिजली का बिल जमा कराने पर छूट दी जा रही है। वहीं बिजली विभाग में बिजली का बिल जमा कराने के लिए शनिवार तथा रविवार को भी विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे। लोगों से बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपील की है कि वह जल्द से जल्द अपना बिजली का बिल जमा करा दें अन्यथा उनके खिलाफ बिजली विभाग कनेक्शन काटने की कार्रवाई को लगातार अंजाम देता रहेगा। इस मौके पर हरिओम सैन, राजेश यादव, लाइनमैन भूपेंद्र, योगेन्द्र शेखावत सहित बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है