मिनी मैराथन में महिला वर्ग में पायल व पुरुष वर्ग में दीपक रहा विजेता

Mar 23, 2023 - 17:57
 0
मिनी मैराथन में महिला वर्ग में पायल व पुरुष वर्ग में दीपक रहा विजेता

गुढ़ागौड़जी  (झुञ्झुनु, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) नव सवत्सर की खुशी में गुरुवार को भोड़की गांव में केसरदेवी गोदारा सामाजिक कल्याण संस्थान सिंगनोर की ओर से मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई l महिला वर्ग की प्रतियोगिता में लीला की ढाणी की पायल कंवर विजेता, सीकर की प्रियंका कुलहरी दूसरे व सीकर की ही माही तीसरे स्थान पर रही lपुरुष वर्ग में श्रीमाधोपुर के दीपक कुमावत पहले ,झुंझुनू के वासुदेव दूसरे तथा झुंझुनू के ही सोनू बबेरवाल तीसरे स्थान पर रहे l इस अवसर पर आयोजित समारोह में डॉ हरिसिंह गोदारा, एडवोकेट मोतीलाल सैनी भोड़की स्टेडियम समिति के सभा अध्यक्ष गिरधारी लाल गुप्ता ने विजेताओं को 40 हजार के नगद  पुरस्कार प्रदान किए l समारोह में वालीबॉल के उभरते खिलाड़ी अनूप कुमार कोच कैप्टन रोहिताश गिल, सूबेदार सुभाष गोस्वामी ,सूबेदार राजेश महला, सुबेदार छोटु राम खदेड़ का सम्मान किया l प्रतियोगिता में शेखावाटी संभाग के तीनों जिलों के धावकों ने भाग लिया भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को केजीआई की ओर से टी-शर्ट प्रदान की गई l सुखबीर गढ़वाल, राजकुमार सैनी, सावलराम बुगालिया  मुंगेश्वरी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य राजवीर बगड़ियां ने आयोजन में सहयोग किया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है