राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए निकली स्कूली बच्चों की रैली

Feb 21, 2022 - 23:58
Feb 22, 2022 - 00:02
 0
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए निकली स्कूली बच्चों की रैली

कठूमर/अलवर / अशोक भारद्वाज


कठूमर उपखंड मुख्यालय पर मसारी रोड स्थित राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार को प्रधानाचार्या विराज चौहान ने राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार पसार के लिए विधिक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी। जिन पर राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने व उसके लाभ के स्लोगन लिखे हुए थे। साथ ही विद्यार्थी नारे लगाते जा रहे थे। रैली का संचालन शारीरिक शिक्षक शिब्बो राम सोनी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ व्याख्याता शेर सिंह यादव, महेश चौधरी रानोता, रवि गुप्ता, लोकेश मीणा, सतीश सहित स्कूल स्टाफ व अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान