रेलवे फाटक पर पुलिस की कार्यवाही:ट्रक मे निर्दयता से ठूंसठूंस कर भरे 39 पशु कराए मुक्त, चालक गिरफ्तार

Feb 9, 2023 - 20:45
Feb 9, 2023 - 20:51
 0
रेलवे फाटक पर पुलिस की कार्यवाही:ट्रक मे निर्दयता से ठूंसठूंस कर भरे 39 पशु कराए मुक्त, चालक गिरफ्तार

रामगढ (अलवर, राजस्थान/ अमित भारद्वाज) रामगढ़ पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से तेज गति में आ रहे ट्रक को रुकवाने की कोशिश की लेकिन ट्रक चालक भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने ट्रक चालक का पीछाकर बस स्टैंड के पास ट्रक को रुकवाया। ट्रक चारों तरफ से बंद था जैसे ही ट्रक का पीछे का गेट खुलवाया तो ट्रक में निर्दयता से ठूस ठूस कर 39 भैंस व पाडों को भर रखा था। ट्रक में पशुओं के लिए पानी व खाने की व्यवस्था देखी तो इंसानियत की बिल्कुल हदें पार हो चुके थी। भूखे प्यासे पशुओं को यूपी ले जाया जा रहा था । इसलिए पुलिस ने ट्रक को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
एएसआई बंसीलाल ने बताया कि गश्त के दौरान रेलवे फाटक के पास तेज गति में आ रहे एक ट्रक को शक के दायरे में रुकवाने की कोशिश की लेकिन ट्रक चालक पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने तक का पीछा कर गाड़ी को रुकवाया तो ट्रक के पीछे का गेट खोल कर देखा तो 39 भैंस और पाड़ा को गाड़ी में निर्दयता से ठूंसठूंस कर भर रखा था। ट्रक चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम वसीम पुत्र आकूब निवासी झारपडी थाना पिनंगवा जिला नुंह रहना बताया तो पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है