राजस्थान बजट 2022 में पुरानी पेंशन योजना बहाली घोषणा से कर्मचारियों में खुशी रा.शि.संघ राष्ट्रीय ने जताया आभार

Feb 23, 2022 - 23:14
 0
राजस्थान बजट 2022 में पुरानी पेंशन योजना बहाली घोषणा से कर्मचारियों में खुशी रा.शि.संघ राष्ट्रीय ने जताया आभार

शाहपुरा (भीलवाड़ा, राजस्थान/ बृजेश शर्मा)  राजस्थान सरकार ने अपने बजट में राजस्थान के 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुनः पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा से कर्मचारियों एवं शिक्षक संगठन राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय शाखा शाहपुरा ने सरकार एवं मुख्य मंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। मंत्री अमर सिंह ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय विगत 10 वर्षों से कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए संघर्षरत रहा तथा समय समय पर ब्लाक,जिले एवं राज्य स्तर पर धरने, ज्ञापन और प्रदर्शन करते हुए संघर्षरत रहे। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के संघर्ष को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए राजस्थान के सभी विभागों में कार्यरत 6 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की इसके लिए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय आभार व्यक्त करता हैैं। अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सांवरिया जाट, कोषाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, उपसभाध्यक्ष संदीप आर्य, उपाध्यक्ष मनोज मीणा, जिला प्रतिनिधि संजय त्रिपाठी,पंकज सोनगरा, सांस्कृतिक मंत्री सीताराम चौधरी, मुकेश कुमावत, शिवराज सुथार, राकेश सोनी,प्रेम चंद्र रेगर, शंकर जाट सहित संगठन के कई कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है