खस्ताहाल हो रही हैं सड़कें, पिपलवास रोड पर हैं अतिक्रमण :कानोड़ पालिका में जन संवाद यात्रा, पूर्व विधायक भीण्डर ने लोगों से किया संवाद

Jun 27, 2023 - 06:50
Jun 27, 2023 - 07:27
 0
खस्ताहाल हो रही हैं सड़कें, पिपलवास रोड पर हैं अतिक्रमण :कानोड़ पालिका में जन संवाद यात्रा, पूर्व विधायक भीण्डर ने लोगों से किया संवाद

उदयपुर।(राजस्थान/मुकेश मेनारिया) जनता सेना राजस्थान द्वारा निकाली जा रही है जन संवाद यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन सोमवार को कानोड़ नगर पालिका के वार्ड 10, 11, 12, 13, 15 और 16 में पहुंच करके जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने लोगों से संवाद करके समस्याएं जानी। जिसमें लोगों ने बताया कि नगर की सड़कें खस्ताहाल हो रही है और पिपलवास रोड पर अतिक्रमण हो रखा है। इसके अलावा लोगों ने बिजली, पानी सहित नगर पालिका द्वारा कोई विकास कार्य नहीं करवाने की शिकायत की।

यात्रा में महिलाओं ने भी शामिल होकर दीपेंद्र कुंवर भीण्डर को समस्याओं से अवगत करवाया। महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। 
जन संवाद यात्रा के दौरान कानोड़ मण्डल अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, नगर पालिका पार्षद पारस नागौरी, भवानी सिंह चौहान, प्रकाश लक्षकार, राजु कामरिया, भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला भोजावत, भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनीगरा, रतनलाल लक्षकार, परसराम सोनी, रोड़ीलाल मोरवनिया, रघुनाथ लक्षकार, युवा अध्यक्ष मुकेश लक्षकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। जन संवाद यात्रा मंगलवार को कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 17, 18, 19, 20, नर्ई बावड़ी, गब्बाजी की भागल, खाखियों का साथ क्षेत्र में जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................