सूबेदार सत्यवीर गढ़वाल की सैनिक सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

Mar 26, 2023 - 21:47
 0
सूबेदार सत्यवीर गढ़वाल की  सैनिक सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

गुढ़ागौड़जी (चौथमल शर्मा)

ढाणियां भोड़की ग्राम पंचायत की बोयत की ढाणी के सूबेदार सत्यवीर गढ़वाल  कि रविवार को शाम सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई l सेना की 24 राज रिफ  के जवानों ने नायब सूबेदार हरवीर सिंह के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया  l
पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ,पूर्व प्रधान विद्याधर औलखा, पूर्व उप जिला जिला प्रमुख विद्याधर सिंह गिल, सरपंच नेमीचंद जांगिड़, पूर्व सरपंच गणेश गुप्ता,  आदि ने पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए l

सत्यवीर गढ़वाल सेना की सिंगल कोर यूनिट में वर्तमान में जैसलमेर में पदथें स्थापित थे l  उनकी यूनिट के सूबेदार केएल पटेल ने बताया की  सूबेदार सत्यवीर कुछ समय से बीमार थे
 शनिवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिससे उन्हें जयपुर  सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया l
जहां  इलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए l   सूबेदार सत्यवीर के दो पुत्रियां सोनम व तनीषा है l उनकी पत्नी का नाम मंजू देवी है उनके पिता रामधन गढ़वाल सेवानिवृत्त अध्यापक हैं सत्यवीर 1996 में सेना में भर्ती हुए थे 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................