प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन निरोधक अभियान का व्यापारीयों ने किया विरोध

Mar 4, 2022 - 22:05
 0
प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन निरोधक अभियान का व्यापारीयों ने किया विरोध

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद गुरूवार को कस्बे में नगरपालिका मंडल की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन प्लास्टिक निरोधक अभियान चलाकर पॉलिथीन व प्लास्टिक थर्मोकॉल उपकरणों का उपयोग करने व बेचने वाले लोगों के विरूद्ध धरपकड व जुर्माने की कार्रवाही की गई। इस अभियान से प्रतिबंधित पॉलिथीन प्लास्टिक कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों में खलबली मच गई और कई लोगों ने विरोध प्रकट करते हुए कार्रवाही को रोकने का भी प्रयास किया। नगरपालिका के सैनेटरी इंस्पेक्टर नाहरसिंह ने बताया कि आज कस्बे की नई सब्जी मंडी मार्केट स्थित 15 किराना कारोबारीयों व अन्य लोगो के यहां प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलिथीन पकडी गई जिनसे 11 हजार 500 रूप्ए जुर्माना वसूली की गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत चलाया गया है। जो निरंतर जारी रहेगा। अभियान से पूर्व कस्बे में इस कार्रवाही को लेकर  सार्वजनिक सूचना व एडवाइजरी भी जारी की गई थी और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इधर इस अभियान का किराना व्यापारीयों ने कडा विरोध करते हुए पक्षपात व मनमानी के आरोप लगाए और कस्बे के बाजार में धरना देकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी पूरनसिंह मीणा की समझाइश के बाद व्यापारी माने तब जाकर बाजार में लगा जाम खुल सका था। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है