श्री हरिदास जी महाराज के 545वे आविर्भाव महोत्सव के चतुर्थ दिवस में शास्त्रीय गायन ने मन मोहा - शहीदों की वीरांगनाए सम्मानित
वृंदावन/हलैना (विष्णु मित्तल) नगर की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग के गोपाल खार स्थित राधा प्रसाद धाम में चल रहे स्वामी श्री हरिदास जी महाराज के 545वे आविर्भाव महोत्सव के चतुर्थ दिवस में भक्ति एवं देशप्रेम की धारा ने सबको सृजल कर दिया। राधा प्रसाद धाम में सुबह की बेला में आराध्य श्री ठाकुर को पंचामृत स्नान कराया गया। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय गायक कैलाश पीयूष ने अपने गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात शाम सपने में आए, मेरे दही ए पी गए सर र र र सभी भक्तजन श्री हरिदास जी के गायन में डूब गए और श्री बांकेबिहारी लाल की जय, कुंज बिहारी श्री हरिदास के जयकारों से आश्रम गुंजायमान हो उठा।इसके उपरांत हमारे देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सैनानियों की वीरांगनाओं को सम्मानित कर वीर शहीदों को याद कर नमन गया। इस अवसर पर आश्रम महंत श्री मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि प्रतिवर्ष सालभर पहले से महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं। बृज में राधा कृष्ण स्वरूप के अलावा कोई नहीं हैं, प्रत्येक ग्वाल में श्रीकृष्ण हैं और प्रत्येक ग्वालन में हमारी प्रिय श्री राधाजू हैं। आज उत्सव के चतुर्थ दिवस प्रख्यात भजन गायक कैलाश पीयूष जी के द्वारा स्वामी श्री हरिदास जी के समक्ष भजन गाकर अपनी हाजिरी लगाई है। उनके द्वारा आश्रम परिसर में अनेकों प्रसिद्ध गीतों का गायन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वहीं साथ ही स्वामी श्री हरिदासिय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज के अध्यक्षता में ब्रजमंडल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारीजनों को सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि शहीद हुए सैनिक देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर देते हैं और हमारी सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की बलि देते हैं। उनके परिवार पर दुख के बादल छा जाते हैं। आज ऐसे परिवारों को आश्रम परिसर के द्वारा शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। आज उनको सम्मानित कर आश्रम परिसर स्वयं गौरवान्वित हुआ है। मथुरा वृंदावन नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत के द्वारा शहिदो के परिवारी जनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आचार्य बद्रीश, महंत अचल बिहारी दास, आचार्य ज्ञानेश, योगी यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर, पप्पू, राजेश मित्तल, राहुल अग्रवाल, मनोज ठाकुर, सोनू अग्रवाल, अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।


