भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत बूथ विजय का लिया संकल्प:किसान मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व को सिरोही की तलवार भेंट

Jun 29, 2023 - 20:00
Jun 29, 2023 - 20:13
 0
भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत बूथ विजय का लिया संकल्प:किसान मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व को सिरोही की तलवार भेंट

सिरोही (रमेश सुथार)

 केंद्र की मोदी सरकार के नो साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोकसभा क्षेत्र स्तरीय  विराट जनसभा में मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लेने जसवंतपुरा आगमन के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, राष्ट्रीय मंत्री चेलाराम सारण आदि का सिरोही जिला किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ के नेतृत्व मे जसवंतपुरा टोल नाके पर तलवार देकर और राजस्थानी साफा पहनाकर गर्मजोशी के साथ   स्वागत किया गया।

गुरुवार को भाजपा की लोकसभा स्तरीय जनसभा  के मौके पर बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रदेश में भाजपा को आगामी चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय नेताओं का टोल नाके पर स्वागत के मौके पर रानीवाड़ा विधायक एवं  प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी की उपस्थिति में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गगासिंह राठौड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, जिलामंत्री छगनलाल घांची,उपाध्यक्ष अजीतसिंह निंबोडा,सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल, नारायणसिंह देलदर, नेनसिंह राजपुरोहित,मंडल अध्यक्ष दिनेशसिंह जामोत्रा,कानसिंह जावाल, भाजपा विस्तारक दिनेश फालकी,धर्मात्मा त्रिपाठी, धर्मेशभाई,नानजीराम देवासी,विजयसिंह जावाल,हमीराराम पीथापुरा सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा पदाधिकारीयो ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................