केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री प्रतिभा भौमिक का अलवर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

Oct 17, 2022 - 00:59
 0
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री प्रतिभा भौमिक का अलवर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

रामगढ़ ,अलवर(अमित भारद्वाज )

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलवर पहुँची। जहां पर 11:00 बजे टेल्को चौराहा अलवर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय नरूका निर्मल सुरा ओड हिंदू भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ओड महासभा राजस्थान कश्मीर मजोका अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया उसके उपरांतसक्षम अलवर अभियान के तहत एडिप योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण प्रताप ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने की। कार्यक्रम में अलवर सांसद बाबा बालकनाथ योगी, अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, अलवर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, यूआईटी सचिव डॉ. मंजु, जिला परिषद सीईओ आकृति शुक्ला, सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर, अलवर नगर परिषद चेयरमैन घनश्याम गुर्जर, निर्मल सुरा ओड हिंदू भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ओड महासभा राजस्थानजनप्रतिनिधिगण सहित प्रशासनिक अधिकारीयो ने भाग लिया। सक्षम अलवर अभियान के तहत दीपावली से पहले जिले के 1839 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलेंगे। अभियान के तहत 16 से 21 अक्टूबर तक ब्लॉकवार शिविर लगाए जा रहे हैं जिसमें सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................