उधारी वसूलने गए व्यक्ति की हत्या कर उसका शव गायब कर देने का आरोप

करीब ढाई माह पहले दातलौठी से उत्तर प्रदेश के गांव सकोरिया गया था, गायब हुआ व्यक्ति

Jul 30, 2021 - 12:13
 0
उधारी वसूलने गए व्यक्ति की हत्या कर उसका शव गायब कर देने का आरोप

ड़ीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) ड़ीग उपखंड के गांव  दातलौठी निवासी एक युवक ने उत्तर प्रदेश के थाना इंगलास के गांव सकोरिया निवासी दो जनों और उनके साथियों के खिलाफ उनके पास उधारी वसूलने गए उसके चाचा की हत्या कर उसका शव कहीं फेंक देने का आरोप लगाते हुए ड़ीग थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार गांव दांतलौठी निवासी दिनेश पुत्र मानसिंह जाट ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि उसका चाचा भूरी सिंह 45 वर्ष पुत्र  परभाती जाट निवासी दांतलोठी 11 मई 2021 को गांव दांतलौठी  से अपनी उधारी के पैसे लेने कलुआ पुत्र रामजीत निवासी गांव सकोरिया थाना इगलास जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश गया था। जो अभी तक अपने घर दांत लोठी नहीं लौटा हैं। इस दौरान वह और उसके परवारीजन कई बार उसके चाचा भूरी सिंह को तलाश करने गांव सकोरिया कलुआ के पास जा चुके हैं। लेकिन उसने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार हरदिया है। इसके बाद मेरे द्वारा मेरे चाचा भूरी सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना डीग में  दर्ज कराई जा चुकी है। अब हमें ठोस जानकारी मिली है की मेरे चाचा भूरी सिंह की  हंसा व कलुआ एवं उसके साथियों निवासियान गांव सकोरिया इंगलास ने हत्या कर उसका शव कहीं फेंक दिया है। या छुपा दिया है। फरियादी ने पुलिस से उसके चाचा की लाश का पता लगाकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................