प्राचीन एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थल पाराशर धाम में पहाड़ी से गिरने पर युवक की मौत
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
टहला थाना क्षेत्र के पाराशर धाम झरने के पहाड़ से गिरने से आज एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर टहला पुलिस पहुंची मौके पर टहला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टहला सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया ।
मृतक की पहचान दौसा क्षेत्र के खोहरा खुर्द, कोलवा निवासी जमूरा पुत्र प्रभुदयाल प्रजापत के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक जमूरा प्रजापत के शव को कब्जे में ले टहला चिकित्सालय की सीएचसी पहुंचाया। जहां मृतक के पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस घटना की हर ऐंगल से जांच में जुट गई है। वही सूचना पर मृतक के परिजन भी टहला सीएचसी पहुंचे। जबकि कल जिला कलेक्टर अलवर ने आमजन से झरने, नदी, नाले, बांध सहित जल भराव क्षेत्रो से दूर रहने की अपील की थी। क्योकि मानसून ने दस्तक देदी है। नदी, नालों, झरनों व बांधो की चादरें चल गई है। परिजनों की ओर से अभी पुलिस कोई रिर्पोट नही दी है।


