बीडीओ व तहसीलदार ने कठूमर मे विवादित बंद निर्माण काे समझाईश कर करवाया आरंभ

May 5, 2021 - 17:56
 0
बीडीओ व तहसीलदार ने कठूमर मे विवादित बंद निर्माण काे समझाईश कर करवाया आरंभ

कठूमर (अलवर,राजस्थान/ जीतेंद्र जैन) विकास अधिकारी डाॅ समय सिह मीणा व तहसीलदार गिरधर मीणा ने कठूमर मे ग्रेवल विवादित बंद सडक निर्माण कार्य काे समझाईश कर नरेगा कार्य आरंभ करवाया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कठूमर में ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य  विवाद होने के चलते बंद था। जिसे विकास अधिकारी समय सिंह मीणा एवं तहसीलदार गिरधर सिंह मीणा द्वारा समझाइश कर नरेगा कार्य प्रारंभ करवाया। ग्रेवल सडक निर्माण कार्य देशवाल के मकान से भाट बस्ती की तरफ कार्य चल रहा था। जिसमें  खेतो के मालिकों  ने कार्य मे व्यवधान पैदा कर दिया था। इस बाबत ग्राम पंचायत कठूमर सरपंच शेर सिंह मीणा ने अवगत करवाया। तहसीलदार गिरधर सिंह एवं विकास अधिकारी समय सिंह मीणा मौके पर पहुंचे और आपसी समझाइश कर ग्रेवल सडक निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................