2 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में बहरोड़ पुलिस ने किया खुलासा 3 गिरफ्तार

अवैध संबंधो के चलते पत्नी ने बर्डोद के 2 युवकों के साथ मिलकर करवाई हत्या

May 3, 2021 - 22:41
 0
2 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में बहरोड़ पुलिस ने किया खुलासा 3 गिरफ्तार

बहरोड (अलवर, राजस्थान/ योगेश शर्मा) बहरोड के उदनवास गांव में 30 अप्रेल को खंडर मकान में मिली युवक कृष्ण की लाश का पर्दाफास करते पुलिस ने दो हत्यारो सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है । नीमराणा एडिश्नल एसपी गुरुशरण राव ने बताया कि 28 अप्रेल को बहरोड कस्बे के वार्ड नंबर 27 की रहने वाली महिला उर्मिला ने मामला दर्ज कराया कि उसका पति सुबह से फोन नही उठा रहा है । जिसकी गुमसुदगी की रीपोर्ट दर्ज कर पुलिस अनुसन्धान में जुट गई । पुलिस को म्रतक के मोबाइल नम्बरों व मर्तक की पत्नी की काल डिटेल के आधार पर हमें कुछ शक हुआ । जिसके बाद सामने आया कि एक नम्बर से 80 बार फोन आया । जिस पर उक्त नम्बर वाले युवक योगेश को शक के आधार पर उठाया और पूरे मामले के बारे में पूछा गया । कड़ाई से पूछताछ के बाद योगेश ने पूरा राज खोल दिया । आरोपी योगेश ने बताया कि वह ब्यूटीपार्लर में सामान सप्लाई करता था । जिसके बाद मर्तक कृष्ण की बेटी से प्रेम संबंध बन गया । जिसकी जानकारी मर्तक कृष्ण की पत्नी उर्मिला को पता चल गया । मर्तक कृष्ण को आरोपी योगेष के बेटी से प्रेम प्रसंग के बारे में पता चलने पर अपनी पत्नी व बेटी को समझाया । लेकिन दोनों नही माने ओर म्रतक के बाहर जाने के बाद आरोपी योगेश का घर आना जाना रहने लगा रहा । महिला उर्मिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए योगेश को साथ लिया और पति की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग तैयार की । पुलिस ने बताया कि म्रतक कृष्ण लोडिंग टेम्पू चलाता था । जिस पर आरोपी योगेश ने अपने साथी मोनू को अपने साथ लेकर माल लोडिंग का बहाना बनाकर बर्डोद बुलाया और फिर पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया । लेकिन म्रतक अपनी जान बचाने के लिए एक सुने मकान में जा छिपा लेकिन आरोपियों के द्वारा फिर भी उसका पीछा नही छोड़ा ओर मकान में जाकर फिर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मोके से फरार हो गए । पुलिस ने आरोपी योगश पुत्र अशोक कुमार गवारिया निवाशी बर्डोद बहरोड , मोनू पुत्र श्यामलाल निवाशी बर्डोद ओर म्रतक कृष्ण की पत्नी उर्मिला को आज गिरफ्तार कर किया है साथ ही पुलिस के द्वारा वारदात के उपयोग की कुल्हाड़ी व टेम्पू बरामद करना बाकी है । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................