गुढ़ा गौडजी में अभियान से जागरूक होकर बांध रहे परिंडे

Jun 15, 2021 - 03:42
 0
गुढ़ा गौडजी में अभियान से जागरूक होकर बांध रहे परिंडे

झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी  उपखंड क्षेत्र के गुढ़ागौडज़ी मे पक्षी मित्र  अभियान से प्रेरित होकर गत दिनों से लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने सेल्फी विद परिंडा अभियान शुरू किया है। ट्रस्ट की सहप्रभारी तनु सांखला ने बताया कि सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने तथा पक्षी प्रेम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए यह मिशन शुरू किया गया है। इसमें महिलाएं व युवतियां भाग ले रही हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाले ये परिंडे गर्मी के मौसम में परिंदों की प्यास बुझाएंगे। सोमवार को गुढागौडज़ी की कविता,विजेता जांगिड़ व रूचिका जांगिड़ ने सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे बांधे। सेल्फी विद परिंडा अभियान का समापन 20 जून को होगा।

  • रिपोर्ट:- सुमेरसिंह राव

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................