भाजपा शहर मण्डल की बैठक हुई आयोजित

Apr 24, 2021 - 05:43
 0
भाजपा शहर मण्डल की बैठक हुई आयोजित

कुम्हेर (भरतपुर, राजस्थान/ सुभाष वर्मा) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कुम्हेर कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा के आवास पर आयोजित की गई जिसमें निधि समर्पण संग्रह अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान टोलियों का गठन किया गया जिससे कोई भी भजपा कार्यकर्ता निधि समर्पण के बगैर ना रहे। बैठक कोरोना गाइड लाइन की पूर्ण पालना करते हुए केवल सीमित संख्या में कार्यकर्ता बुलाए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, पार्षद प्रताप सिंह महरावर,उपाध्यक्ष भगवान सिंह कटारिया महामंत्री सतीश सेजवाल रोहित बंसल, जीतू शर्मा,सतीश पटवा, भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता बबलू चौधरी ,मोनू सोनी,योगेश सेजवाल उपस्थित रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................