भाजपा जिला अध्यक्ष डा0सिहं का भाजपाईयो ने किया स्वागत

Sep 11, 2020 - 04:36
 0
भाजपा जिला अध्यक्ष डा0सिहं का भाजपाईयो ने किया स्वागत

बयाना भरतपुर

बयाना,10 सितम्बर। भाजपा जिला अध्यक्ष डा0शैलेषसिहं के बयाना आगमन पर गुरूवार को यहां के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने उनका फूल मालाऐ पहनाकर स्वागत सम्मान करते हुऐ भाजपा के नारे लगाऐ। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ से आपसी मतभेंद भुलाकर पार्टी के हित में एकजुटता से काम कर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से अधिकाधिक जरूरतमंद लोगो को लाभाविन्त करना और उनका प्रचार प्रचार करने का आव्हान करते हुऐ कहा कि संकट की इस घडी में हम सभी कोई मिलकर स्वच्छता अभियान को आगे बढाने और कोरोना एडवाइजरी की पालन कर कोरोना को भी हराने की जरूरत बताई। उन्होने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ से पीडितो की सेवा व देश के विकास के लिऐ आगे आने का भी आव्हान किया। इस दौरान बन्ध बारैठा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मानसिहं गुर्जर , युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज उपाध्याय, महामंत्री यतिन गर्ग, पुष्पेन्द्रसिहं, रविचैधरी ,वीरेन्द्र, नन्दकिशोर, बृजेन्द्र , विवेक अमित व सनी खटीक आदि भी मौजूद रहे। 

 बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow