आरएएस में अव्वल रही बेटियो का भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मान

Jul 18, 2021 - 20:48
 0
आरएएस में अव्वल रही बेटियो का भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मान

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाजपा महिला मोर्चा ने आरएएस में अव्वल रही भीलवाड़ा की बेटियां संगीता एवं नेहा के घर जाकर उनका सम्मान किया! भाजपा जिला प्रभारी दिनेश भट्ट ,जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के निर्देशानुसार भारतीय संस्कृति में सम्मान का बड़ा महत्व है और जिसे प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान करना उनके आत्मबल को बढ़ाता है
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु पालीवाल के नेतृत्व में आरएएस में चयनित हुई संजय कॉलोनी निवासी नेहा छीपा सुपुत्री सुरेश कुमार छीपा और चंदशेखर आजाद नगर निवासी राजेश कुमार की पत्नि संगीता व्यास के घर जाकर उन्हें माला पहना, शाल ओढाकर, मुँह मीठा करवाकर सम्मान किया। भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने संगीता एवं नेहा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर आईटी संयोजक सोनिया कोहली, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंजू पंचोली ,सुभाष मंडल उपाध्यक्ष, दीपा प्रताप मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष, मधु बाला अग्रवाल ,रजनी बुंलिया, मनीषा , मधु भट्ट ,सरोज राठी सहित अनेक भाजपा नेत्रियां उपस्थित थी

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................