महाअष्टमी 26 मार्च को माँ शाकम्भरी के दरबार में भक्तों का हुजूम एवं लगेगा सवामणी का भोग - भंडारा

Mar 25, 2026 - 19:19
Mar 25, 2026 - 19:20
 0
महाअष्टमी 26 मार्च को माँ शाकम्भरी के दरबार में भक्तों का हुजूम एवं लगेगा सवामणी का भोग - भंडारा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकरायधाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रा महोत्सव का आयोजन माँ शाकंभरी सेवा समिति, सकरायधाम (रजी.) के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। चैत्र नवरात्रा महोत्सव का आयोजन माँ शाकंभरी की असीम कृपा और महंत श्री दयानाथ जी महाराज के आशीर्वाद से समिति भक्तों के सहयोग से किया जाएगा। नवरात्र के प्रत्येक दिन मैया को समिति भक्तों के द्वारा सिरा पूड़ी और फ्रूट्स का भोग लगाया जा रहा है। 
समिति के अध्यक्ष राजेश धानुका, अहमदाबाद और कोषाध्यक्ष संदीप रामुका, उदयपुरवाटी  ने बताया कि आज मंदिर में बुंदिया भुजिया की सवामणि का भोग लगाकर भंडारे में प्रसाद के लिए दिया जाएगा।  मैया को रोजाना भिन्न भिन्न प्रकार के फ्रूट्स और हरि सब्जियां में भोग हेतु दिया जाता है और आज महाष्टमी के दिन समिति के द्वारा मैया को सवामणि,  घी,तेल, चुनरी, सुहागन सामान, ड्राईफ्रूट, फ्रूट्स और हरी सब्जी आदि अर्पित किया जाएगा तत्पश्चात समिति के द्वारा कन्या पूजन किया जाएगा।
समिति के द्वारा भक्तों की मंगल कामना हेतु रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जाता है तथा मंदिर के दोनों मुख्य गेट पर सुगंधित फूलों और रंग बिरंगी लाइटिंग से सजावट किया जाता है।
समिति की कोर कमिटी ने बताया कि इस बार नवरात्र में देश-विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु जात - जडूला और धोक लगाने के लिए मैया के दरबार आ रहे हैं, तथा मंदिर परिसर में मैया भक्तों के द्वारा शतचंडी अनुष्ठान भी किए जा रहे है।

समिति के सह सचिव महावीर अग्रवाल, भीनमाल और सहकोषध्यक्ष संजय शाह, दमोह ने बताया कि आज महाअष्टमी के दिन उदयपुर वाटी से सकरायधाम पदयात्रियों हेतु जलपान की व्यवस्था कोटबांध पर समिति के द्वारा किया जाएगा।
आज महाअष्टमी को मंदिर में विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान भी हो रहे है, बड़ी संख्या में भक्त जात जडूला हेतु मंदिर पहुंच रहे है।
समिति की कोर कमिटी ने बताया कि इस बार नवरात्र में देश-विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु जात - जडूला और धोक लगाने के लिए मैया के दरबार आ रहे हैं, तथा मंदिर परिसर में मैया भक्तों के द्वारा शतचंडी अनुष्ठान भी किए जा रहे है। समिति सदस्य प्रतीक शर्मा, चौमू और विष्णु जी शर्मा, पुणे लगातार नवरात्र में लगातार मंदिर में सेवा दे रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................