नगर परिषद के चुनाव के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजसमंद दौरे पर

Jan 23, 2021 - 22:10
 0
नगर परिषद के चुनाव के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजसमंद दौरे पर

राजसमंद (राजस्थान/ रंजिता सुथार) राजसमंद नगर परिषद के चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीष पूनिया आज राजसमंद पंहुचे। उदयपुर से रवाना होकर राजसमंद पंहुचने के दौरान रास्तेभर म भाजपा और सहयोगी संगठन के पदाधिकारीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया।कांकरोली बस स्टैण्ड पर आयोजित चुनावी सभी का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा संकल्पमस्तु के नाम से किया था।जिसमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा,सांसद दिया कुमारी,महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदडा,एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा,ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा के अलावा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के बाद सीधे अपनी बात कहते हुए उन्होने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों और राष्ट्रवाद की सराहना की।कांग्रेस पर जमकर तीर चलाते हुए उन्होने कहा कि पंचायत चुनावों मे सत्ताधारी पार्टी जीत नही सकी वहां भी जनता ने अधिकांश निकायों ने भाजपा पर विश्वास जताया।इससे साफ है कि 90 निकाय चुनावों मे भी भाजपा अपनी जगह नही छोडेगी।वहीं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भाजपा को युवाओं की पार्टी बताते हुए कहा कि जिस पार्टी मे युवाओं को आगे लाने का मौका दिया जाता है वह भाजपा है।जनता अपना विश्वास बनाये रखेगी।सांसद दिया कुमारी ने राजसमंद को भाजपा कि रिजर्व सीट बताते हुए  जीत का भरोसा दिलाया और प्रदेश सरकार पर लाखों की सडकों का निर्माण होने मे बाधक बनने का आरोप लगाया।कार्यक्रम के बाद सभी नेता नाथद्वारा के लिये रवाना हो गये कल भी सभी भाजपा नेता राजसमंद के दौरे पर रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................