भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को दी सरकार द्वारा किसानों के हित में लाए गए कानूनों की जानकारी

Oct 8, 2020 - 21:55
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को दी सरकार द्वारा किसानों के हित में लाए गए कानूनों की जानकारी

भरतपुर, राजस्थान

डीग -(8,अक्टूबर) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल डीग द्धारा गुरुवार को    डीग उप खंड के गांव  शंभू का नगला  में भंवर सिंह सैनी की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।  जिसमें  विभिन्न वक्ताओं द्धारा उपस्थित किसानों को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लाए गए कानूनों की जानकारी  देते हुए  कांग्रेस पार्टी के दुष्प्रचार से बचने का आग्रह किया!इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीण ने भाग लिया
इस अवसर पर  ग्रामीणों ने मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता , महामंत्री ओमप्रकाश कौशिक एवम् हरपाल सोलंकी का साफा बांधकर एवम् माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा भाजपा की रीति नीतियों में विश्वास व्यक्त किया ! कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बबलू सहायपुर व सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष होरी लाल सैनी का भी सम्मान किया गया।

संवाददाता पदम जैन की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow