बर्डोद में वर्षों से नहीं हुई सीएलजी की बैठक, चौकी खोलने की मांग

Jan 25, 2022 - 20:16
 0
बर्डोद में वर्षों से नहीं हुई सीएलजी की बैठक, चौकी खोलने की मांग

बर्डोद (अलवर, राजस्थान / मनीष सोनी) पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों के द्वारा जारी पुलिस और ग्रामीण लोगों की आपसी सामंजस्य के निर्देश के बाद भी उपखंड बहरोड़ की सबसे बडी ग्राम पंचायत बर्डोद में वर्षों से एक भी सीएलजी की बैठक आयोजित नहीं हुई है।  जबकि कस्बा बर्डोद क्षेत्र में बीते दिनों अनेकों चोरी, लुट, मारपीट, सहित आपराधिक घटनाएं घटित होने के बाद भी आज तक एक भी सीएलजी की बैठक आयोजित नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्व एक जिला पुलिस अधीक्षक के आक्समिक दौरे के समय पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीणों की  औपचारिक बैठक आयोजित हुई थी। जिसके बाद आज तक कोई भी सीएलजी की बैठक आयोजित नहीं हुई। लोगों ने बताया कि कस्बे के नजदीक हरियाणा सीमा पड़ती है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद सरल ए़ंव सुगम सड़क मार्ग से हरियाणा सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। बाद में बदमाशों को पकड़ना पुलिस प्रशासन के लिए मुश्किल चुनौती बन जाती है। कस्बे के लोगों ए़ंव व्यापार मंडल के लोगों ने समय-समय पर कस्बे में सीएलजी की बैठक आयोजित करने के साथ साथ कस्बे में एक स्थायी पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है