प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल :- डॉ शैलेश सिंह

Mar 27, 2021 - 10:53
 0
प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल :- डॉ शैलेश सिंह

कुम्हेर (भरतपुर, राजस्थान/ सुभाष वर्मा) कुम्हेर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से खादी मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में डॉ सिंह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरे पिता डॉ दिगंबर सिंह ने क्षेत्र के विकास को नए आयाम दिए थे लेकिन गत सालों में क्षेत्र में विकास रुक गया प्रदेश की कांग्रेस सरकार आमजन की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। कानून व्यवस्था फेल है, बेरोजगारों को रोजगार नहीं है, अन्य राज्यों से डीजल पेट्रोल के अलावा बिजली की कीमतें अधिक है जिससे प्रदेश में महंगाई की मार से आमजन त्रस्त है।  प्रदेश की सरकार में डीग कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह भी मंत्री रहे लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ । इस दौरान पूर्व प्रधान मनोज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में स्व.डॉ. दिगंबर सिंह का जो योगदान रहा है वह अविस्मरणीय है। इसी के चलते उन्हें क्षेत्र की जनता ने विकास पुरुष के नाम से नवाजा था और उपखंड स्तर पर होली मिलन कार्यक्रमों उन्हीं की देन थी। पार्षद प्रतापसिंह महरावर ने कहा कि क्षेत्र का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है

क्षेत्रीय विधायक ने गुडगांव कैनाल का पानी लाने व क्षेत्र में विकास करने का जो वादा किया था वह पूरा नहीं हो पा रहा है इसीलिए इस बार डॉ शैलेश सिंह को विधानसभा के चुनाव में चुनकर भेजे। कार्यक्रम में पूर्व उप प्रधान भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारासिंह बनी, मंडल अध्यक्ष गुलाब वैध, लक्ष्मीकांत शर्मा, मदन ताखा, पूर्व पालिका अध्यक्ष महेंद्र सिंह नागर, सूर्य प्रकाश आर्य आदि अन्य प्रमुख लोगों ने विचार रखे। कार्यक्रम में ब्रज लोक कला मंच के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को भावविभोर कर दिया। ग्रामीण एवं कस्बा वासियों की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सूरज सिंह,अनिल अनोखी,नवाब सिंह, मथुरा पंच, सोहन लाल सरपंच, बृजेश अग्रवाल, रणवीर सिंह दहवा, पुष्पेंद्र सरपंच, मोहना सरपंच, अनिरुद्ध सिंह, देवेंद्र रावत, दर्यावसिंह पूर्व उप प्रधान, रोहित बंसल, लवि जायसवाल, वीरपाल पहलवान, बनिया अजान, जयवीर सिंह सिकरोरा, डॉ रुकमचंद, खुशीराम पूनिया, द्वारका गुनसारा, बलबीर सिंह, जीतू बनी, देवी सिंह आदि अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................