परीक्षा शुल्क जमा कराने की तिथी बढाने की मांग

Jul 10, 2020 - 20:14
 0
परीक्षा शुल्क जमा कराने की तिथी बढाने की मांग

बयाना,भरतपुर 
बयाना 10 जुलाई। पाॅलिटैक्निक द्वितीय वर्ष के छात्रों व युवक कांग्रेस ने पाॅलिटैक्निक द्वितीय वर्ष का परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथी बढवाए जाने की मांग की है। युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन प्रभारी चंद्रकांत गर्ग व पाॅलिटैक्निक छत्र बृजेन्द्रसिंह आदि ने तकनीकी शिक्षा मंत्री व उच्चाधिकारीयों को ज्ञापन भेजकर बताया है कि लाॅकडाउन व आर्थिक समस्या के चलते पाॅलिटैक्निक छात्र द्वितीय वर्ष का परीक्षा शुल्क जमा नही करा सके है। ऐसी स्थिती में फीस जमा कराने की अंतिम तिथी बढाई जाए। अन्यथा हजारों छात्रों का एक वर्ष खराब हो जाएगा।

  • बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow