गांधीगिरी के साथ बांटे मास्क, किया जागरूक

Oct 4, 2020 - 03:10
 0
गांधीगिरी के साथ बांटे मास्क, किया जागरूक

बयाना भरतपुर

बयाना,03 अक्टूबर। महात्मा गांधी की 151 वीं जयन्ती पर शुरू किये गये कौरोना जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न विभागो के अधिकारियो व कर्मचारियो ने बाजारो में पैदल मार्च कर लोगो को कोरोना नियंत्रण उपायो व मास्क लगाने और सैनेटाईजिग व सोशल डिस्टेसिंग के लिऐ जागरूक किया। इन अधिकारियो व कर्मचारियो की टीम का नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी सुनील आर्य ने किया। टीम में शामिल तहसीलदार गिर्राजबंसल, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र गर्ग, पटवारी देवीसिहं,युवराजसिहं,भरत खटाना, सहित कुछ व्यापारी व शिक्षक भी शामिल रहे। जो बाजारो में आऐ लोगो तथा दुकानदारो को कौरोना संक्रमण से बचने के उपायो स्वच्छता, सोशसल डिस्टेंस व सैनेटाइजर अपनाने और मास्क लगाने के लिऐ समझाते और बिना मास्क लगाये आऐ लोगो को गांधीगिरी के साथ रोककर उन्हें मास्क वितरीत करते चल रहे थे। इससे पहले कस्बे राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में उपखण्ड अधिकारी सुनील आर्य की अध्यक्षता में हुऐ कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुऐ उपखण्ड अधिकारी ने सभी लोगो से कौरोना नियत्रंण उपायो को अपनाने के लिऐ सभी लोगो को जागरूक करने व मास्क वितरण अभियान में सहयोग करने का आव्हान किया। इस दौरान कौरोना हारेगा, राजस्थान जीतेगा, मास्क पहनो सभी को पहनाओ और नो मास्क नो एन्ट्री के भी नारे लगाऐ गऐ। 

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow