जिला कलक्टर ने किया बीडीए विकास कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता से समझौता नहीं - जिला कलक्टर

Dec 13, 2025 - 12:21
 0
जिला कलक्टर ने किया बीडीए विकास कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता से समझौता नहीं - जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने भरतपुर विकास प्राधिकरण के प्रगतिरत कार्यों का शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की तथा समयबद्धता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। इस दौरान आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया सहित अभियंताओं की टीम उपस्थित रही। 
जिला कलक्टर ने मडरपुर रोड चौडाईकरण एवं नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जहां उन्होंने अभियंताओं को नियमित गुणवत्ता की जांच कर समयबद्धता से कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण लागत जयपुर विकास प्राधिकरण के अनुसार है तो  सडकों की गुणवत्ता व सौन्दर्यकरण कार्य भी जयपुर की तज पर किया जाये। उन्होंने डिवाइडर को नेशनल हाईवे के मापदण्डों के अनुसार सीधा रखने तथा उनकी गहराई पौधरोपण के अनुसार रखने निर्देश दिये। उन्होंने सडक के दोनों ओर नाले निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा आगामी समय पानी की आवक के अनुसार गहराई एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रोड लाईट आधुनिकसज्जा युक्त लागाई जाये तथा दो-मोरा नाला का भी विस्तार सडक के साथ ही पूरा किया जाये। 
प्लानिंग के समय ही रखें मानकों का ध्यान
उन्होंने सभी अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले बिजली, पानी, टेलीफोन की लाईनों के सुव्यवस्थित करने, नाला निर्माण एवं सडकों के विस्तार में अवरोधक का सर्वे कर उसको तकमीना में शामिल किया जाये जिससे निर्माण कार्य की सही लागत एवं समय का अनुमान लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं उन्हें आगामी जून माह तक पूर्ण गति के साथ गुणवत्ता की पालना करते हुये पूरा करायें। उन्होंने गिर्राज कैनाल के कार्य किशनपुरा के पास निरीक्षण किया तथा मिट्टी निकासी का सदुपयोग विकास कार्य के स्थल पर करने, सडक निर्माण के समय पूरी प्लानिंग के अनुसार 7 मीटर चौडाई रखते हुये जगह-जगह वेंडिंग जोन के लिये भी स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्हांेने सालिग्राम कुण्डा का निरीक्षण करते हुये सौन्दर्यकरण एवं साफ-सफाई के संबंध में प्रस्तावित प्लानिंग के अनुसार अधिकारियों से चर्चा की। 
फसाड़ पद्धति से होगा एकरूपता से विकास
जिला कलक्टर ने बीडीए द्वारा लोहागढ किले में कराये जा रहे सौन्दर्यकरण एवं संरक्षण के कार्यों का भी निरीक्षण किया। किशोरी महल के पास सौन्दर्यकरण कराये गये स्थल पर एमपी थियेटर की तर्ज पर कलाकरों के लिये स्टेज एवं अन्य सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीताम्बरा शक्ति पीठ मंदिर से लेकर बिहारी जी मंदिर तक कॉरिडोर की तर्ज पर सभी मंदिरों एवं भवनों का फसाड़ पद्धति से सौन्दर्यकरण कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने बिहारी जी मंदिर परिक्रमा पथ के विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा दोनांे तरफ हरियाली सुरक्षित रह सके इसके लिये इन्तजाम करते हुये नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परिक्रमा पथ पर आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्थाओं के अनुसार पथ का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाये। उन्होंने किले के बुर्ज का भी रेस्टोरेशन की प्लानिंग तैयार करवाने के निर्देश दिये।  इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता योगेश माथुर, अधिशाषी अभियंता डीपी शर्मा, बनवारी शर्मा, बहादुर सिंह, जगदीश शर्मा, मनोज पाराशर सहित अभियंताओं की टीम उपस्थित रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................