निजी नल कनैक्शन के लिऐ खोद दिया सडक में गडडा -आमजन को बना मुसीबत

Dec 26, 2020 - 03:38
 0
निजी नल कनैक्शन के लिऐ खोद दिया सडक में गडडा -आमजन को बना मुसीबत

बयाना/भरतपुर / राजीव झालानी।

बयाना,25 दिसम्बर। कस्बे के बीचो बीच होकर निकल रहे स्टेट हाईवे के मीराना तिराहे के पास जलदाय विभाग की ओर से एक निजी नल कनैक्शन को बन्द करने के लिऐ आरएसआरडीसी की ओर से बनाऐ गऐ स्टेटहाईवे की सडक को खोद डाला। सडक पर बना यह लम्बा चैडा गडडा अब लोगो के लिऐ मुसीबत का सबब बनकर रह गया है। कस्बे के नागरिको का कहना है कि अगर उन्हें जलदाय विभाग से नल कनैक्शन लेना होता है तो उन्हे विभिन्न नियमो कायदो की पालना के साथ ही सडक काटने की परमीशन भी लेना भी जरूरी होता है। किन्तु स्टेट हाईवे के प्रमुख तिराहे पर बिना किसी परमीशन के जलदाय विभाग की ओर से लम्बा चैडा गडडा बुल्डोजर की मदद से खोद डाला गया है। जलदाय विभाग के कनि0 अभियन्ता प्रीतमसिहं की माने तो इस जगह पर मीराना तिराहा निवासी एक जने का नल कनैक्शन काफी समय से लीकेज कर रहा था। जिससे मीराना तिराहे पर जलभराव व कीचड बना रहता था। इसे ठीक कराने के लिऐ कनैक्शन धारक से कई बार कहा गया। किन्तु उसने ठीक नही कराया। प्रशासन के निर्देश पर विभाग ने कार्रवाही कर बुल्डोजर से सडक को खुदवाकर कनैक्शन काटनें की कार्रवाही की गई है। उन्होने यह भी बताया कि नियम के अनुसार इसका खर्चा दोषी उपभोक्ता से वसूला जाता है। जिसकी कार्रवाही की जाऐगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................