भाजपा के होली मिलन समारोह में दिखी गुटबाजी - वसुंधरा राजे समर्थक कार्यकर्ता रहे नदारद

Mar 9, 2023 - 01:40
Mar 9, 2023 - 01:46
 0
भाजपा के होली मिलन समारोह में दिखी गुटबाजी - वसुंधरा राजे समर्थक कार्यकर्ता रहे नदारद

वैर ,भरतपुर(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

वैर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से कस्बा वैर में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। जिस बैठक में भाजपा  जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल और वैर विधानसभा क्षेत्र के शहरी-ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व समर्थक लोग मौजूद रहें और होली मिलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इस भाजपा के सांसद,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक तथा भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता लोग नजर नहीं आए। इस बैठक में गुटबाजी भी देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समर्थक कार्यकर्ता कहीं भी नजर नहीं आए। क्यूकि वसुंधरा राजे समर्थको को सूचना तक भी नहीं दी। इस बैठक में संख्या को देखकर भाजपा नेता चिंतित हो गए ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow