पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से मनाई होली :एक दूसरे को दी बधाई - गुलाल लगा कर मनाई होली

Mar 9, 2023 - 01:50
Mar 9, 2023 - 01:51
 0
पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से मनाई होली :एक दूसरे को दी बधाई - गुलाल लगा कर मनाई होली

 वैर ,भरतपुर(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

वैर उपखंड मुखालय पर स्थित पुलिस थाना  वैर थाना परिसर में  पुलिस के जवानों ने धूमधाम से होली मनाई । 
 पुलिस के जवानों ने थानाधिकारी प्रेम सिंह भास्कर सहित समस्त स्टाफ को गुलाल लगा कर एक दूसरे के गले लग कर होली की बधाई दी।  इसके साथ ही पुलिस के जवान डीजे पर जमकर झूम उठे।
 वैर कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में होली व धुलंडी का पर्व लोगों द्वारा शांति पूर्वक मनाया जाये इस लिए होली, धूलंडी पर पुलिस के जवानों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाने को लेकर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। ग्रामीणों द्वारा पुलिस व्यवस्था को देखते हुए शांति पूर्वक से होली मनाई गई।
 धुलंडी के दूसरे दिन वैर ,हलैना, भुसावर में पुलिस के जवानों ने  पुलिस थाने में होली मनाकर एक दूसरे को बधाई दी गई और डी जे पर पुलिस के जवानों ने  जमकर डांस किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow