परिवादी थानेदार के बयानों को लेकर पुलिस से लेकर राजनैतिक गलियारों तक हड़कम्प

Feb 2, 2022 - 18:12
 0
परिवादी थानेदार के बयानों को लेकर पुलिस से लेकर राजनैतिक गलियारों तक हड़कम्प

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा/महेन्द्र नागौरी) भाजपा के पूर्व नेता भंवरसिंह पलाड़ा पर रेप और शादी का झांसा देने के आरोप को लेकर दर्ज मामले में परिवादिया ने एक दिन पहले कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाये दर्ज बयानों के बाद आज पुलिस महकमें में हड़कम्प मचा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बयान में पीडि़ता ने जांच अधिकारी के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी आरोप लगाये हैं।
सूत्रों के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट पर 29 जनवरी को प्रताप नगर पुलिस ने भाजपा के पूर्व नेता भंवरसिंह पलाड़ा सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। रिपोर्ट में पलाडा पर तीन साल तक शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था।
इस मामले में सोमवार को महिला पुलिस अधिकारी ने कोर्ट में बयान कलमबद्ध करवाये थे। जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी ने इन बयानों में पलाड़ा के खिलाफ जबरन शिकायत दर्ज करवाने के आरोप लगाये हैं। उधर, परिवादिया ने जांच अधिकारी चंचल मिश्रा सहित अन्य आला अधिकारियों तक की शिकायत की है। परिवादिया का आरोप है कि उसे मुकदमा दर्ज नहीं करवाना था, फिर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। परिवादी द्वारा दिए गए बयानों को लेकर कई तरह की चर्चाएं है। इन बयानों के बाद पुलिस महकमें में भी हड़कम्प मचा हुआ। पीडि़ता के बयानों में जबरन  पलाड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने तथा दो पुलिस अधिकारियों द्वारा भी दबाव डालने का आरोप लगाया गया है।

  • पूर्व में  भी पुलिस विभाग के प्रेम  प्रसंग व यौन शोषण के किस्से रहे चर्चित 

सालों पहले भी पुलिस लाईन में महिला कांस्टेबल के प्रेम प्रसंग मामले छन छन कर बाजार में आने लगे ,आपको यह भी बता दे की पुलिस के ही तत्कालीन अधिकारी पर एक महिला कांस्टेबल ने यौन शोषण के आरोप जड़े थे जिस पर उस आला अधिकारी ने महिला कांस्टेबल को मरुस्थल का रास्ता दिखा दिया था, बाद में वह महिला अधिकारी हाई कोर्ट से स्टे ले आई, इसके चंद महीने  बाद ही पुलिस की नोकरी को ठुकराते हुए, उसने, महानगर में करोड़ो का कारोबार  खड़ा कर लिया, इतना ही नही  एक पुलिस अधिकारी द्वारा स्विंग पुल में अश्लीलता का वीडियो भी वायरल हुआ, था,।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है