कर्मचारी का वेतन समय पर जारी न करने पर प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी

Jul 18, 2025 - 13:51
 0
कर्मचारी का वेतन समय पर जारी न करने पर प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोठड़ा की प्रधानाचार्य रेणु जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जिला कलेक्टर कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कार्मिक देशराज यादव के वेतन में अनियमितता एवं सेवा संतोषजनक प्रमाण पत्र से जुड़ी प्रक्रिया में लापरवाही के चलते जारी किया गया।
कार्मिक देशराज यादव का वेतन अगस्त 2024 से नियमित रूप से जारी नहीं किया गया है। यहां तक कि जून 2025 माह का वेतन भी अब तक आहरित नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिला कलेक्टर कार्यालय की उपस्थिति रिपोर्ट के बाद भी कर्मचारी को वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए आवश्यक सेवा संतोषजनक प्रमाण पत्र भेजने की प्रक्रिया में प्रधानाचार्य द्वारा उचित स्तर पर कोई प्रस्तुतिकरण नहीं किया गया, बल्कि कर्मचारी को सीधे निर्देशित कर दिया गया।
इस प्रकार की कार्यप्रणाली से कर्मचारी को मानसिक एवं आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ा, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................