गोपाल साहू सर्वसम्मति से चुने गए आसींद पंचायत समिति के प्रतिपक्ष के नेता

Aug 10, 2021 - 22:44
 0
गोपाल साहू सर्वसम्मति से चुने गए आसींद पंचायत समिति के प्रतिपक्ष के नेता

आमेसर (आसीन्द,भीलवाड़ा,राजस्थान/ रामसुख मेघवंशी) आसीन्द पंचायत समिति सदस्य की मिटिंग की भाजपा कार्यालय पर आसींद - हुरड़ा विधायक जब्बर सिंह सांखला के मुख्य अतिथि मे सम्पन्न हुई। आसींद पंचायत समिति के समस्त के भाजपा  के पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। विधायक जब्बर सिंह सांखला के मुख्य अतिथि मे गोपाल साहू निवासी पालडी को सर्वसम्मति से पंचायत समिति आसींद के नेता प्रतिपक्ष चुने गए।
इस अवसर पर आसींद नगरपालिका चैयरमैन देवी लाल साहू, आसींद पंचायत समिति उप-प्रधान श्रवण दास वैष्णव, पं.स. प्रेम देवी मेघवंशी, विष्णु शर्मा सरपंच रणजीत सिंह झालरा, पार्षद अनिल सिंह तंवर, मंडल महामंत्री ईश्वर खटीक, भैरु लाल प्रजापत, सुरेश मेघवंशी सहित भाजपा के प्रबुद्ध नागरिकों सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। तद्पश्चात् सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया गया। इससे पालडी ग्राम सहित पंचायत समिति आसींद के गांवों के भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल हैं

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................