पवित्र मनन दीप द्वारा अनोखी दिव्यता के साथ मनाई गौपाष्टमी

Nov 11, 2021 - 22:04
 0
पवित्र मनन दीप द्वारा अनोखी दिव्यता के साथ मनाई गौपाष्टमी

कोटकासिम (अलवर, राजस्थान/ संजय बागड़ी) कोटकासिम कस्बे के पवित्र मनन दीप द्वारा दिव्य अंदाज में राष्ट्रवादी संत भास्कर भारद्वाज ने अपने सत्संग परिवार के साथ मिलकर गोपाष्टमी का त्योंहार बड़े धूम धाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने दिव्य दीप प्रज्वलित कर किया और सत्संग परिवार के सेवादारों से विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का अनुष्ठान कराया। इस दौरान गुरुदेव ने गौ माता को तिलक कर मंत्र उच्चारण से उनका विशेष पूजन भी किया। सत्संग मंडली के सेवादार कालू राजा, संस्कार उर्फ गोली, पंकज पंवार द्वारा गौ माता और भगवान श्री कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गई। 

भगवान श्री कृष्ण के गोचारण की शुरुआत के उपलक्ष्य में मनाया जाता हे गोपाष्टमी का त्योंहार

इस अवसर पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा की आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौ चारण का कार्य शुरू किया था, इसीलिए इस दिन को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन गौ माता के पूजन और सेवा से एक और हमारे कष्ट दूर होते हैं तो वहीं दूसरी ओर हमें ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।

24 घंटे ऑक्सीजन देती है गोमाता

गुरुदेव भास्कर ने कहा कि गौ माता हमें 24 घंटे ऑक्सीजन देती है और हमारे जीवन में एक वैध का कार्य करती है ओर इसकी सेवा करने से हमारा कर्तव्य और धर्म दोनों पूर्ण होते हैं। इसलिए हम सबको गौ माता की सेवा जरूर करनी चाहिए। इस दौरान गुरुदेव और सत्संग के सेवादारों द्वारा गौ माता को गुड़ और चारा खिलाया गया साथ ही गौ माता की आरती और प्रदक्षिणा भी की गई।
सभी सेवादारों ने गौ माता और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे का उद्घोष किया तथा आरती के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान पवित्र मनन दीप के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी राष्ट्रवादी संत भास्कर,सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, गायक कलाकार कालू राजा, मीडिया प्रभारी पवन योगी, मनोज जांगिड़,  पंकज पंवार, सतबीर, जगदंबा देवी, विमला देवी, प्रेम देवी,संतरा देवी , लक्ष्मी देवी ,सहित नगर निवासी मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................