गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब गुरू पूजा केन्द्रों पर गुरू हुए अभिभूत

Jul 25, 2021 - 22:04
 0
गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब गुरू पूजा केन्द्रों पर गुरू हुए अभिभूत

राजगढ़ (अलवर,राजस्थान/ महावीर सैन) गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर धार्मिक आस्था के अवधूत दताश्रम, रामबाग, भौरंगी आश्रम, गायत्री शक्तिपीठ सहित ख्यातिनाम गुरूपूजा केन्द्रो पर शनिवार को अलसुबह से ही गुरूपूजा के लिये श्रृद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। अवधूत आश्रम मे स्वामी श्याम भारती व अमन भारती, रामबाग मे बाबा पवनदास, भौरंगी आश्रम व जैपरान की बगीची, गायत्री शक्तिपीठ पर गुरूओ के सानिध्य में गुरूपूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ो शिष्यों ने गुरू के चरणों में समर्पित भाव से मनोकमानापूर्ण दुऑं मांगी। 
इससे पूर्व शुक्रवार को दूरदराज से आये शिष्यों ने अवधूत आश्रम सहित अन्य गुरू केन्द्रो पर रात्री को गुरू महिमा से ओतप्रोत भजन संध्या व प्रवचनों केे माध्यम से धर्म लाभ कमाया। गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर गुरू पूजा केन्द्रों पर प्रात: पुष्प, धूप, दीप व नवैध से महाआरती का आयोजन हुआ जिसमे सैकडो भक्तों ने हिस्सा लिया व शंख, घंटे, घडियाल के बीच आश्रम अपने अपने गुरू महाराज के जयकारो से गूँज उठा। इस मौके पर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित दूरदराज से आये शिष्यों के कारण मेले का माहौल रहा साथ गुरू के आश्रम में आये भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की। इधर मीना खंडेलवाल ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ किया एवं चयनित आरएएस का सम्मानित किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................