प्रवासी मजदूरों के लिए एचआईवी जागरूकता केम्प हुआ आयोजित

Dec 29, 2021 - 21:39
 0
प्रवासी मजदूरों के लिए एचआईवी जागरूकता केम्प हुआ आयोजित


भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) एड्स नियंत्रण के लिए  स्वरूप गंज स्थित एक फैक्ट्री में प्रवासी मजदूरों के लिए एचआईवी जांच शिविर लगाकर जागरूक किया गया इस दौरान  संस्था अध्यक्ष सोनाक्षी शर्मा ने बताया कि प्रवासी  मजदूरों के एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को  स्वरुप गंज स्थित ओसवाल पोलीफेब  स्थित  फेक्ट्री में  कैंप लगाकर एडस नियंत्रण जांच शिविर लगाया  गया। जिसमें सभी  महिलाओं एवं अन्य व्यक्ति का नि:शुल्क चिकित्सा जांच की गई
 जांच कराने को लेकर कैंप में बङी संख्या में पुरुष एवं महिला शामिल हुई। इसमें एचआईवी कसेलर राजस्थान एड्स कंट्रो सोसायटी द्वारा जहां शिविर में लोगों को एड्स के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया तथा लोगों को एड्स से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की भी सलाह दी गई। इसमें असुरक्षित यौन संबंध से दूर रहने, खून चढ़ाने से पहले खून की जांच कराने तथा एक सुई से एक के अलावा किसी और को सुई नहीं लेने की सलाह दी गई है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था की ममता शर्मा ने  अनिल बाबेल व मथुरा लाल द्वारा दिये गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है