बारिश की बूंदाबांदी से गिरा तापमान, क्षेत्र में बढी ठिठुरन

Jan 6, 2022 - 01:10
 0
बारिश की बूंदाबांदी से गिरा तापमान, क्षेत्र में बढी ठिठुरन

तखतगढ (पाली, राजस्थान/ बरक़त खान)  उपखण्ड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो चुका है. गुरूवार की सुबह से ही शहर समेत कोसेलाव, पावा, बसंत, धणा, दुजाणा, बलाना, बिठीया, बांकली, बलुपुरा, खिवान्दी में बूंदाबांदी प्रारंभ हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि शुक्रवार व शनिवार को भी उपखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। बारिश के साथ मंद गति से सर्द हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते बुधवार के मुकाबले गुरूवार का तापमान 10 डिग्री कम दर्ज किया गया। सर्दी से बचाव को लेकर चौराहों पर नागरिक अलाव तापते नजर आए, वहीं बारिश से बचाव को लेकर छाता और बरसाती पहनकर घरों से आवश्यक कार्यों पर निकले। सरकारी कार्यालयों में आज कर्मचारी देरी से पहंुचे। बारिश से शहर में जगह-जगह पर कीचड की स्थिति बन गई। नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति से बूंदाबांदी से गंदगी का माहौल व्याप्त हो गया। ज्ञातव्य है कि गंदगी को लेकर पालिका के पार्षदों ने ईओ को अपनी नाराजगी दर्ज करवाई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है