नगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने उतारे 24 उम्मीदवार, कांग्रेस में अभी भी असमंजस

Nov 27, 2020 - 23:45
 0
नगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने उतारे 24 उम्मीदवार,  कांग्रेस में अभी भी असमंजस

भरतपुर,राजस्थान / पदम चंद जैन 
डीग (27नबम्बर ) नगर पालिका में हो रहे पार्षद पद के चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 24 उम्मीदवारों को टिकट देकर  चुनाव मैदान में उतारा है।  भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता के अनुसार   वार्ड नंबर 2 से दिलीप कुमार, 3 हरेंद्र सिंह ,4 मीनू,6 प्रेम,9 योगेश कुमार ,11क्षेत्र पाल सिंह ,12 प्रियंका,13 गजानन पचौरी,19 कुमारी तान्या, 20 निकिता, 21मालती ,22 प्रदुमनसिंह,24 गीता देवी ,25 से ममता शर्मा ,26 प्रिया सांखला, 27 नानक,28  मुकुट बिहारी, 29 अंजू गुप्ता ,31प्रियंका सोलंकी ,32  रमेश चंद ,36 सोमोती ,37 कुमारी बृजेश, 39 सुनीता देवी एवं 40 वार्ड  वीरवती को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं ।भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी टीकम सिंह गुर्जर एवं शहर अध्यक्ष  गुप्ता ने उम्मीदबारो के नामो की घोषणा करते हुए बताया कि भाजपा ने डीग नगर पालिका की 40 वार्डों में हो रहे पार्षद पद के चुनावों में 24 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है ।शेष प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।
 कांग्रेस में अभी भी असमंजस की स्थिति - जहां एक और भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने 24 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं प्रदेश में सत्तारूढ़  कांग्रेस पार्टी में पॉलिका चुनावो  को लेकर अभी भी उह पोह में फंसी हुई है । इससे लगता है या तो उसे ढूंढने से भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं या फिर कांग्रेस के पदाधिकारी चुनावों में उदासीनता दिखा रहे हैं। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................