कामां क्षेत्र आया कोहरा के आगोश में, जन जीवन सहित यातायात हुआ प्रभावित

Jan 17, 2021 - 17:06
 0
कामां क्षेत्र आया कोहरा के आगोश में, जन जीवन सहित यातायात हुआ प्रभावित

कामां (भरतपुर,राजस्थान/ हरिओम मीना)  कामां क्षेत्र में लगातार पड रहे अत्यधिक  कोहरे से कस्बे के लोग व किसानों  को नहीं मिली राहत ।जिसके चलते इंसानों सहित आखिर मूक बेजुबान भी हुए आहत।

  • कस्बा सहित आसपास के गाँवों में पांचवें  दिन भी छाया रहा घना कोहरा..।
  • कोहरे से लोगों की दिनचर्या भी हुई बुरी तरह से प्रभावित.....।
  • बच्चे बुजुर्गों सहित घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए कोहरा बना परेशानी का सबब..।
  • घने कोहरे के चलते लोगों को कडाके की ठंड का भी करना पड रहा है सामना।
  • कोहरे से कब  मिले छुटकारा.... यही सोच आमजन अलाव का ले रहे सहारा....।
  • कामां कस्बे में वैसे तो कोहरा लगातार तीन चार दिन से दिखाई दे रहा है। लेकिन कल सांय से कोहरा अत्यधिक होने से वाहन चलाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। वाहन चलाते समय सडक हादसा होने का भी भय वना रहता है।। मात्र तीन चार फुट की दुरी तक भी साफ नजर नही आ रहा मार्ग। 
  • लोग जगह जगह अलाव का सहारा लेकर जान बचाते नजर आ रहे है।। 
  • कस्बे के विभिन्न चौराहे पर नगर पालिका द्वारा अलाव जलाने व ईधन की कोई व्यवस्था नही की है।।  कस्बे के लोग नगर पालिका से मांग करते  है लेकिन नगर पालिका कोई ध्यान नही देती।।
     

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................