नन्हें मुन्नों को नही लग रहे जीवन रक्षक टीके, केन्द्र से नही मिल रही सप्लाई

Dec 31, 2021 - 20:22
 0
नन्हें मुन्नों को नही लग रहे जीवन रक्षक टीके, केन्द्र से नही मिल रही सप्लाई

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी)। बयाना में दो सप्ताह से नन्हें मुन्ने बच्चों को लगने वाले जीवन रक्षक टीके नही लगने से अपने बालगोपालों को टीके लगवाने अस्पताल आने वाली माताओं को बैरंग वापस लौटना पड रहा है। नन्हें मुन्ने बच्चों को केन्द्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अनुसार बीसीजी, डीपीटी, पैंटा व मीजल्स आदि के जीवन रक्षक टीके  प्रति गुरूवार को विशेष कैम्प लगाकर लगाए जाते है। किन्तु अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से केन्द्र की ओर से इन टीकों की सप्लाई नही किए जाने से पिछले दो सप्ताह से नन्हें मुन्ने बच्चों को यह टीके नही लगाए जा रहे है। टीकों के अभाव को लेकर उच्चाधिकारीयों को भी अवगत कराय गया है। आज भी कस्बे के अस्पताल में आई माताओं ने बताया कि जब वह पिछले गुरूवार को अपने बच्चों को यह टीके लगवाने आई तो उन्हें अगले गुरूवार को आने को कह दिया था। जब वह कल गुरूवार को यह टीके लगवाने आईं तो फिर शुक्रवार को यह टीके लगवाने आने को कहा गया और जब शुक्रवार को आए तो उन्हें टालमटोल कर बैरंग लौटाया जा रहा है। इनमें काफी माताऐं गलन भरी सर्दी में अपने शिशुओं को लेकर दूर दराज के गांवों से यहां आई थी। जिन्होंने टीकों के अभाव व टालमटोल को लेकर नाराजगी भी जताई। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है