दुडिया गांव में नम आंखों ने दी शहीद पिंटू बांगड़वा को अंतिम विदाई

Dec 4, 2021 - 15:27
 0
दुडिया गांव में नम आंखों ने दी शहीद पिंटू बांगड़वा को अंतिम विदाई
दुडिया गांव में नम आंखों ने दी शहीद पिंटू बांगड़वा को अंतिम विदाई

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं, राजस्थान/ दिनेश जाखड़ /सुमेर सिंह राव) उदयपुरवाटी क्षेत्र के दुडिया ग्राम पंचायत (गुढ़ गौड़जी) के निवासी पैरा कमांडो पिंटू कुमार पुत्र ताराचंद बांगड़वा को शहीद सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद पिंटू बांगड़वा की राजधानी दिल्ली के आर आर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जून 2021 में अभ्यास करते जम्प के दौरान पैर में मोच आ गयी थी। जिसके बाद चोट गंभीर होने के कारण दिल्ली के आरआर अस्पताल में बीते पाँच महीने से इलाज चल रहा था वही इलाज के दौरान पिंटू बांगड़वा शहीद हो गए। शहीद पिंटू बांगड़वा ने पंद्रह साल डेढ़ महीना देश की रक्षा की। उनका पार्थिव देह दिल्ली से उनके गांव लाया गया जो सुबह उनके पैतृक गाँव दूडिया पंहुचा। तिरंगा यात्रा के पुर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (सैनिक कल्याण मंत्री) ने शहीद को पुष्प अर्पित किए। वही संस्कार स्कूल के पास पेट्रोल पंप से तिरँगा व वाहन रैली के माध्यम से उनके पैतृक गाँव दुडिया तक ले जाया गया। जहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद पिंटू बांगड़वा की शादी 7 साल पहले किठाना निवासी वर्षा के साथ हुई थी। इनके परिवार में इनके माता - पिता (ताराचंद,संतरा देवी) ओर एक बड़ा भाई जयसिंह तथा 2 बहिन है जिसमे एक की शादी की हुई है। शहीद को जयपुर से आई ही बिहार रेजीमेंट टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। साथ ही जिला सैनिक कल्याण विभाग से एएओ प्रेम प्रकाश, कैप्टन अमर चंद, सूबेदार विधाधर सिंह आए।  क्षैत्र के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और गुढ़ा से शहीद के गांव तक गुढ़ा की पूर्व सैनिक कल्याण सीमित के सदस्य और  गुढ़ा टैगोर कॉलेज के एनसीसी कैडेट के साथ संस्कार स्कूल के बच्चों में भी भारत माता के जयकारों लगाने का जुनून था। इनके साथ ही हजारों की संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। जो शहीद पिंटू बांगड़वा को अंतिम विदाई दी।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है