नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नटवर बसवाल हुए एपीओ

Aug 26, 2020 - 02:17
 0
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नटवर बसवाल हुए एपीओ
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नटवर बसवाल हुए एपीओ

रूपवास,भरतपुर,राजस्थान 
रूपवास (25 अगस्त) नवगठित रूपवास नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक व अधिशाषी अधिकारी नटवर बसवाल को स्वायत्त शासन निदेशालय के आदेशों के तहत एपीओ कर उनका मुख्यालय स्वायत्त शासन निदेशालय जयपुर किया गया है। उनके स्थान पर फिलहाल कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी के पद पर नगरपालिका के सहायक अभियंता गजेन्द्रसिंह को अधिकृत किया गया है। अधिशाषी अधिकारी वसवाल के अचानक एपीओ आदेश होने से पालिका सदस्यों सहित नागरिकों में भी असमंजस का माहौल बना हुआ है।

  • संवाददाता नरेंद्र परमार की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow