डिजिटल शिक्षा और जनसहयोग में 'पीएम श्री' विद्यालय वैर ने गाड़े झंडे, राज्य स्तर पर मिली सराहना

Jul 15, 2026 - 18:40
Jul 15, 2026 - 18:41
 0
डिजिटल शिक्षा और जनसहयोग में 'पीएम श्री' विद्यालय वैर ने गाड़े झंडे, राज्य स्तर पर मिली सराहना

जयपुर/वैर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), जयपुर में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय 'पीएम श्री' वेबिनार में भरतपुर जिले के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैर ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से पूरे प्रदेश में जिला का नाम रोशन किया है। माननीय मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्च स्तरीय वेबिनार में प्रदेश के 649 पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने ऑनलाइन शिरकत की।

  • राज्य के श्रेष्ठ 14 विद्यालयों में मिली जगह

भरतपुर जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण रहा जब राज्य के चुनिंदा 14 उत्कृष्ट विद्यालयों में वैर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को शामिल किया गया। इतना ही नहीं, चयन समिति द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों को देखते हुए प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह को राज्य भर में सर्वप्रथम (ओपनिंग) प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने का गौरवशाली अवसर दिया गया।

  • प्रधानाचार्य ने साझा किया 'सफलता का मॉडल'

प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने अपने प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यालय में चल रहे शैक्षिक नवाचारों की रूपरेखा सामने रखी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और डिजिटल शिक्षा का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भामाशाहों के सहयोग से किए गए विकास कार्यों, लगातार बढ़ते नामांकन (विशेषकर बालिका शिक्षा में वृद्धि) और उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणामों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

  • मुख्य सचिव ने बताया अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणा

विद्यालय की इस बहुआयामी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वैर विद्यालय के जनसहयोग आधारित विकास मॉडल की खुलकर सराहना की। उन्होंने इसे राज्य के अन्य विद्यालयों के लिए एक 'प्रेरणादायी मॉडल' बताते हुए कहा कि यह वेबिनार केवल उपलब्धियां गिनाने का मंच नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के नवाचारों को सीखकर आगे बढ़ने का जरिया है।

  • वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस वर्चुअल संवाद के दौरान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव, राज्य परियोजना निदेशक एवं समग्र शिक्षा आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सीमा शर्मा तथा अशोक मीणा सहित विभाग के तमाम वरिष्ठ उपायुक्त एवं अधिकारी मौजूद रहे।

वैर विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भरतपुर के समस्त शिक्षा अधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने विद्यालय प्रशासन को बधाई दी है। विद्यालय परिवार ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के विश्वास और स्थानीय भामाशाहों व विकास समिति (एसडीएमसी) के अनवरत सहयोग को दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है