सडक़ मार्ग पर दिनदहाडे लूट हथियार दिखाकर डेढ लाख लूट कर भागे बदमाश

Jun 6, 2022 - 04:45
Jun 6, 2022 - 04:58
 0
सडक़ मार्ग पर दिनदहाडे लूट हथियार दिखाकर डेढ लाख लूट कर भागे बदमाश

पहाड़ी / भगवान  दास  : - थाना क्षेत्र मे रविवार को दिन दहाड़े गोपालगढ़ सडक़ मार्ग पर अलवर के प्रवीण मेडिकल स्टोर के मुनीम से हथियार बंद बदमाशो ने करीब डेढ लाख की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए है। जिससे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है।  सूचना पर गोपालगढ़ व पहाडी पुलिस  मौके पर पहुच गई। समाचार लिखे जाने तक बदमाशो का पता नही चल सका है।

 
 अलवर के स्कीम नम्बर एक में प्रवीण मेडिकल स्टोर के मुनीम मुकेश खण्डेलवाल ने बताया है। की मारूती बेन में कमल भारद्वाज चालक के साथ ं गोविन्दगढ़,सीकरीआदि के बजारो से उधारी की रकम उगाही करके दोपहर करीब दो बजे पहाड़ी आ रहा था। करीब डेढ लाख रूपये की रकम थैले मे रखी हुई थी। गोपालगढ़ निकलते एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाशो ने पीछा किया। जिन्होने नावदा वाली कुईया  व  बरखेडो के बीच बेन को रूकवाकर एक्सीडेन्ट करके आने  की बात कहकर चालक पर दबाब बनाया।ओर  हिदायत देकर वापस लोटे  फिर पीछा कर बरखेडा के समीप बैन को रूकवा लिया मुकेश मुनीम के सीने पर कटटा लगा कर रकम के थैले को छीनने  कर भाग छूटे। जिसमें रसीद बुक  भी थी।मुकेश ने पुलिस के कन्ट्रोल रूम को फोन लगाया लेकिन फोन नही लग सका है। सूचना पर गोपालगढ़ व पहाडी पुलिस मौके पर पहुच गई। ओर घटना की जानकारी जुटाई। समाचार लिखे जाने तक रिर्पोट दर्ज नही हो सकी है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................