जूड़ो प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा ने रजत पदक जीता, ग्रामीणों ने किया सम्मान

Dec 2, 2021 - 15:38
 0
जूड़ो प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा ने रजत पदक जीता, ग्रामीणों ने किया सम्मान

खैरथल (अलवर, राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) 65 वीं राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में खैरथल के निकटवर्ती मुंडावर उपखंड के ग्राम पेहल निवासी प्रतिज्ञा सिंह चौहान पुत्री सत्यपाल सिंह चौहान ने रजत पदक प्राप्त कर राजस्थान में अपने गांव का नाम रोशन किया है। प्रतिज्ञा सिंह के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने साफा बांधकर एवं डी जे बजा कर फूल मालाओं के साथ गांव में विजय जुलूस निकाला गया। प्रतिज्ञा सिंह अलवर के स्टेप बाय स्टेप स्कूल की छात्रा है। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच हरिओम सैनी को देती है। छात्रा के सम्मान समारोह के अवसर पर सरपंच आशा मुकेश चौधरी, एम पी एस धर्म सिंह चौधरी, प्रधानाचार्य शेर सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विशेषाधिकारी टीम के अलवर प्रभारी तपन कौशिक, मोनू जोशी, मुकेश सिंह, महेन्द्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता ब्यावर अजमेर में सम्पन्न हुई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है