काला कृषि कानून वापस लेने हेतु प्रधानमंत्री मोदी एवं यू पी के मुख्यमंत्री योगी का किया पुतला दहन

Oct 8, 2021 - 03:33
 0
काला कृषि कानून वापस लेने हेतु प्रधानमंत्री  मोदी एवं यू पी के मुख्यमंत्री योगी का किया पुतला दहन

भीलवाड़ा / बृजेश शर्मा 


 गुरुवार को ऑल इण्डिया राजीव गांधी बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानमल खटीक व जिलाध्यक्ष रियाज पठान के नेतृत्व में लखीमपुर में आठ किसानों को जीप एवं कार से कुचलने एवं काले कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री का पुतला दहन  किया गया।
     इस दौरान     जिलाध्यक्ष रियाज पठान ने बताया कि लखीमपुर में किसानांे के द्वारा किये जा रहे आंदोलन का भाजपा के द्वारा जीप एवं कार से आठ व्यक्तियों को कुचल कर मारे जाने के विरोध में एवं काले कानून वापस लेने हेतु स्टैशन चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला दहन किया गया।
          इस अवसर पर गांधीवादी विचारक जगदीश मानसिंहका, ऑल इंडिया राजीव गांधी ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान मल खटीक, प्रदेश उपाध्यक्ष कलीम कांजी व मोहम्मद अली कायमखानी, कांग्रेस महासचिव महेश सोनी, कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, महिला जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, पूर्व सभापति मधु जाजू, कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर गांधी, प्रभारी शैलेन्द्र चौधरी, जॉयन्ट्स ग्रुप अध्यक्ष अर्चना सोनी, पूर्व कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष हिमांशु माथुर, पूर्व सेवादल शहर अध्यक्ष मनीष पारीक, पूर्वांचल जन चेतना समिति अध्यक्ष अर्चना दुबे, शाहबुद्दीन शेख, भगत, इश्तियाक छीपा, शाहिद छीपा, दुर्गेश पानेरी, रविन्द्र असावा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................