पवित्र मनन दीप ने वट सावित्री दिवस पर पूजा करा दिया धर्म संदेश

Jun 10, 2021 - 22:11
 0
पवित्र मनन दीप ने वट सावित्री दिवस पर पूजा करा दिया धर्म संदेश

कोटकासिम (अलवर,राजस्थान) पवित्र मनन दीप के तत्वधान में वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने गुरुदेव भास्कर के सानिध्य में अपने पति की सुख शांति और दीर्घायु के लिए और राष्ट्र की सुख समृद्धि के लिए देवी सावित्री,वट वृक्ष और मां दुर्गा की पूजा अर्चना की, इस पावन अवसर पर धर्म संदेश देते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा कि आज ही के दिन देवी सावित्री ने अपनी भक्ति के बल पर अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे इसलिए महिलाओं को ऐसी भक्ति करनी चाहिए जिससे ईश्वर प्रसन्न हो जाए और पतिव्रत धर्म का पालन करना चाहिए। क्योंकि स्त्रियों को देवी का दर्जा प्राप्त है और जब हम अपने आचार विचार व्यवहार अच्छा रखते हैं, प्रभु की भक्ति करते हैं तो ईश्वर हमारी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।            
उन्होंने कहा कि जो लोग सच्चे मन से धर्म का आचरण करते हैं प्रभु की भक्ति करते हैं भगवान ऐसे लोगों का साथ देते हैं और उनकी प्रार्थना स्वीकार करते हैं तथा ऐसे लोगों का नाम इतिहास में सूर्य की तरह चमकता है उन्होंने आगे कहा गाय,गंगा, स्त्री को शास्त्रों में देवी का दर्जा प्राप्त है लेकिन हमने इनकी इज्जत करना छोड़ दिया इसलिए जीवन से दुख जाते नहीं,जिन चीजों को देवी का दर्जा प्राप्त है, धर्म का दर्जा प्राप्त है हमें उनका सम्मान करना चाहिए जब जाकर परमात्मा हमारे जीवन में प्रकाश करते हैं अपना आशीर्वाद देते हैं।

  • रिपोर्ट- संजय बागड़ी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................