सहाड़ा विधायक त्रिवेदी के स्वास्थ्य सुधार की कामना को लेकर महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ कराया रुद्राभिषेक एवं विशेष यज्ञ

Oct 5, 2020 - 13:21
 0
सहाड़ा विधायक त्रिवेदी के स्वास्थ्य सुधार की कामना को लेकर महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ कराया रुद्राभिषेक एवं विशेष यज्ञ

भीलवाड़ा,राजस्थान 
गुरला:- सहाड़ा रायपुर विधानसभा क्षेत्र से काग्रेंस पार्टी के  विधायक कैलाश त्रिवेदी की पिछले माह कोविड-19 के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के पश्चात से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी । हालांकि कुछ दिन बाद ही त्रिवेदी की पुनः की गई कोरोना जांच की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी थी । मगर उनके फेफड़ों में खराबी के चलते त्रिवेदी को स्वास लेने में दिक्कत बनी हुई थी । इस कारण से  वो जयपुर सवाईमान सिंह चिकित्सालय में उपचाररत चल रहे थे । इस दौरान गुरुवार को ह्रदयाघात की शिकायत होने के पश्चात से वे और ज्यादा अस्वस्थ हो गए जिन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में  वेंटिलेटर पर रखा गया । जिनको शुक्रवार को जयपुर से देहली उपचार हेतु ले जाया गया । इसकी सूचना विधानसभा क्षेत्रवासियो को मिलने पर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री गहलोत को लेकर भविष्यवाणी कर चुके  ज्योतिष नगरी कारोई के पण्डित योगेश शरण शास्त्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर पांच पण्डितो के साथ विधिवत मंत्रोचार के साथ महामृत्यंजय मन्त्र जाप के साथ ही साथ महादेव का रुद्राभिषेक कर विशेष मन्त्रो की आहुतियों के साथ यज्ञ कर त्रिवेदी के शीघ्रताशीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं की । 
पण्डित योगेश शरण शास्त्री ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक कैलाश त्रिवेदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर रुद्राभिषेक व यज्ञ में पांच पण्डितो में पण्डित राजेन्द्र कुमार तिवाड़ी, पण्डित विष्णु विवेक शर्मा, पण्डित प्रहलाद दाधीच, पण्डित युवराज शर्मा व पण्डित मनीष कुमार जोशी ने मिलकर मृतसंजीवनी के पाठ कर विधिवत मंत्रोचार के साथ महामृत्युंजय मंत्र जाप करते हुए रुद्राभिषेक व विशेष यज्ञ करवाया। 
पण्डित शास्त्री ने बताया कि पिछले माह राजस्थान सरकार में चले सिहासी घमासान के पश्चात त्रिवेदी जब अपने ग्रह निवास रायपुर पहुँचे तब पण्डित योगेश शरण शास्त्री ने उनके घर रायपुर पहुँच कर उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए त्रिवेदी से उनके ग्रह नक्षत्रों के आधार पर राजनेतिक भविष्य व स्वास्थ्य को लेकर चली 3 घण्टे की वार्तालाप में परिवारजनों के समक्ष त्रिवेदी के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखने की बात कही थी ।

  • बद्री लाल माली की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................