पेड़ से लटके मिले किशोर-किशोरी के शव

Jan 1, 2022 - 11:05
 0
पेड़ से लटके मिले किशोर-किशोरी के शव

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा)  भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां थाना क्षेत्र के खड़ीपुर में एक किशोर-किशोरी के शव पेड़ से लटके मिले। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों के प्रेम-प्रसंग के चलते खुदकुशी करने की आशंका जताई है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिल्हाल पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये। बिजौलियां थाना पुलिस ने बताया कि खड़ीपुर क्षेत्र के मांगीलाल का झूंपड़ा निवासी प्रभु भील के खेत पर लोगों ने शुक्रवार सुबह एक किशोर-किशोरी के शव बड़ के पेड़ से झूलते देखे। इसकी सूचना लोगों ने खेत मालिक व ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों की पहचान मांगीलाल का झूंपड़ा निवासी कमलेश 17 पुत्र प्रभु भील व सुखपुरा यादव कॉलोनी निवासी धापू 16 पुत्री स्व. मोडूराम भील के रूप में की। कपड़े की लिरी से झूलते शवों को पुलिस ने फोटोग्राफी करवाने के बाद फंदे से उतारा। उधर, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल ले गई, जहां इन शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि इस संबंध में कमलेश के पिता प्रभु ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कमलेश बीती रात दस-ग्यारह बजे तक घर में सो रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। सुबह उसके पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। उधर, धापू के भाई भीमराज ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बीती रात धापू के घर से निकलने और इसके बाद शव मिलने की रिपोर्ट दी। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतित हो रहा है। पुलिस जांच के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है