राजकीय महाविद्यालय खैरथल में हिंदी दिवस एवं दिवेर विजय महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

Sep 14, 2026 - 18:40
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में हिंदी दिवस एवं दिवेर विजय महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजकीय महाविद्यालय खैरथल में हिंदी दिवस के अवसर पर तथा दिवेर विजय महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दिवेर विजय महोत्सव के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा सानिया, द्वितीय स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रमजीत तथा तृतीय स्थान बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. जाकिर हुसैन, श्री राजवीर सिंह मीणा एवं डॉ. सरस्वती मीणा ने निभाई।
इस अवसर पर डॉ. महेश गोठवाल ने विद्यार्थियों को दिवेर विजय तथा महाराणा प्रताप के बलिदान, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से अवगत कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. राहुल वर्मा रहे।
इसके पश्चात हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संयोजन डॉ. दीपक चंदवानी ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, कविताओं एवं भाषणों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्धि को प्रस्तुत किया। डॉ. दीपक चंदवानी ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, उसकी व्यापकता तथा राष्ट्र के सांस्कृतिक जीवन में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................